{"_id":"5cacca3ebdec2260e22ad9fd","slug":"21554827838-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाहकड़ी के पास लगी ट्रैफिक लाइटें बंद होने से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाहकड़ी के पास लगी ट्रैफिक लाइटें बंद होने से लग रहा जाम
विज्ञापन
चंबा। चंबा-करियां मार्ग पर जुलाहकड़ी के समीप ट्रैफिक लाइटें शोपीस बनकर रह गई है। पिछले करीब चार सालों से यह ट्रैफिक लाइटें खराब पड़ी हैं। मगर इस आज तक दुरुस्त नहीं किया गया। स्थानीय लोगों की मानें तो जुलाहकड़ी के समीप सड़क काफी तंग है। इसके चलते यहां जाम की समस्या बन जाती है।
इसके चलते वाहन चालकों की लंबी कतारें लग जाती हैं। ऐसे में इन ट्रैफिक लाइटों की उपयोगिता बढ़ जाती है। लेकिन पुलिस विभाग ने ट्रैफिक लाइटों को दुरुस्त नहीं करवाया है। स्थानीय निवासी देवी चंद्र, प्रकाश, वीर सिंह, मनु कुमार, सुरेंद्र सिंह, राज कुमार, बबलू राम, छोटू राम, योगराज और परम सिंह का कहना है कि करीब एक दशक पहले पुलिस विभाग ने जुलाहकड़ी के समीप ट्रैफिक लाइटें स्थापित की थी।
मगर यह लाइटें कुछ ही सालों बाद खराब हो गई। हालांकि इसे मिंजर मेले के दौरान वर्ष 2014 में दुरुस्त करवाया गया था। लेकिन उसके बाद इन लाइटों की मरम्मत नहीं करवाई गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि ट्रैफिक लाइटों को दुरुस्त करवाया जाए।