फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   स्वास्थ्य विभाग की दुकानों में छापामारी

स्वास्थ्य विभाग की दुकानों में छापामारी

Sat, 30 Dec 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की दुकानों में छापामारी
दूध

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को शहर की दुकानों में दबिश देेकर खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे हैं। इससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। कई ढाबा संचालक विभाग की कार्रवाई को देखते हुए मौके से भाग गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकानों से पांच खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे हैं। इसमें मसाले, दूध, रिफाइंड, बॉर्नविटा और तेल शामिल हैं। भरे गए सैंपल सोमवार को विभाग की लैब में भेजे जाएंगे। यहां पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच होगी। इस दौरान किसी प्रकार की खामी पाई गई, तो संबंधित दुकानदार को नोटिस भेजा जाएगा। विभाग ने सभी सैंपल चंबा शहर, चामुंडा मार्ग, हरदासपुरा ओर करियां में जाकर भरे हैं। स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि शहर और आसपास की दुकानों में गुणवत्ता रहित खाद्य वस्तुएं बेची जा रही हैं। इसके चलते शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपरोक्त स्थानों में जाकर दबिश दी। खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरने के साथ ढाबों में जाकर सफाई व्यवस्था की जांच भी की गई। इसमें ढाबा संचालकों को निर्देश दिए कि वह राशन को साफ जगह में रखें। स्वास्थ्य टीम में जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी टीम में शामिल रहे।

कई संचालक ढाबे बंद करके भागे
स्वास्थ्य विभाग की टीम दबिश की सूचना को देखते हुए व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। हालत यह थी कि कई ढाबां संचालक तो दुकानें छोड़ भाग गए। करियां में कई ढाबा संचालक मौके से भाग निकले। स्वास्थ्य विभाग पिछले कुछ महीनों में काफी मुस्तैद हो गया है। खाद्य वस्तुओं की नियमित जांच की जा रही है। इसके अलावा मिलावटी खाद्य वस्तुएं बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में स्वास्थ्य टीम ने जनसाली में जाकर गली सड़ी सब्जियों और मिलावटी मिठाइयों को नष्ट करवाया गया था।
विज्ञापन


रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई : महेश कश्यप
जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप ने बताया कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में पांच खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed