{"_id":"5ebc2c818ebc3e9056107e73","slug":"21-sample-taken-from-katori-bangla-chamba-news-sml3328636116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटोरी बंगला में डयूटी दे रहे 21 कर्मचारियों के लिए गए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटोरी बंगला में डयूटी दे रहे 21 कर्मचारियों के लिए गए सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। जिले के बॉर्डर (कटोरी बंगला) में ड्यूटी देने वाले 21 कर्मचारियों के बुधवार को सैंपल लिए गए। फिलहाल बॉर्डर पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारी पूरी एहतियात और सुरक्षा के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। मगर सैकड़ों की संख्या में बाहरी राज्यों और जिलों से लोग चंबा में आए हैं। इन लोगों को सबसे पहले कटोरी बंगला में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों से संपर्क हुआ है।
इसको देखते हुए बुधवार को एहतियातन तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग वैन के जरिये कटोरी बंगला में ड्यूटी दे रहे सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए। कर्मचारियों के सैंपल एकत्रित कर उन्हें जांच के लिए आईएचबीटी पालमपुर में भेजा गया है।
यहां पर इन सैंपलों की जांच पड़ताल होगी। बीएमओ सतीश फोतेदार ने बताया की कटोरी बंगला में ड्यूटी दे रहे 21 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट वीरवार को आने का अनुमान है। कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान सुरक्षा रखने की हिदायत दी गई है।