फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   21 new corona cases in Chamba

दो वर्षीय मासूम समेत 21 कोरोना संक्रमित

Tue, 22 Jun 2021 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
21 new corona cases in Chamba
21 new corona cases in Chamba
चंबा। जिले में दो वर्षीय बच्ची समेत 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमित लोगों को स्वास्थ्य विभाग स्थिति अनुसार होम आइसोलेट करने के कार्य में जुट गया। जिले में अब तक 10988 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10560 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। वर्तमान समय में 284 लोग कोविड केयर सेंटरों और होम आइसोलेट में उपचाराधीन हैं। अभी तक 141 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने रैट में 1616 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 1601 सैंपल निगेटिव और 15 पॉजिटिव पाए गए। वहीं, आरटीपीसीआर लैब में जांच के लिए भेजे गए 309 सैंपलों में से 288 सैंपल निगेटिव, 15 रिजेक्ट. जबकि छह पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सरोल गांव की दो वर्षीय बच्ची समेत धिम्मा, ककिया, बाथरी, पथयोगा, बैरागढ़, साच पास, एचडीएफसी बैंक शाखा डलहौजी के कर्मचारी, सिद्घौठ, खुशनगरी, सलेला, गैहरा, सरोल, राड़ी, सनवाल, बनेतरा, द्रोबी, बाथरी और भरिंगी से ताल्लुक रखते हैं। कहा कि मंगलवार को 28 लोग स्वस्थ हुए तो 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्होंने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने, मास्क पहनने, सामाजिक दूरी और बार-बार सैनिटाइजर से हाथ साफ करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed