{"_id":"5aafe4994f1c1bc0078b60a3","slug":"201521476761-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब के पौधों में होने वाली बीमारियों के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब के पौधों में होने वाली बीमारियों के बारे में किया जागरूक
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
apple shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। बागवानी विभाग ने ग्राम पंचायत बसोधन में प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ. प्रमोद शाह ने की। प्रशिक्षण शिविर में पचास बागवानों ने भाग लिया।
शिविर में बागवानी विभाग में प्रसार अधिकारी शिव कुमार, राजेश कुमार, मनोहर लाल और मोनिका ठाकुर मौजूद रहे। प्रशिक्षण शिविर में बागवानों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया और बागवानों को तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान सेब के पौधों में आने वाली बीमारियों के बारे में बागवानों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि उन्नत बागवानी के लिए उपयुक्त जलवायु होने के बावजूद अभी तक बेहद कम क्षेत्र बागवानी के अधीन आता है। इसमें बढ़ोतरी के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है ताकि इसका विस्तार हो सके।
विज्ञापन