फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सदर में कांग्रेस की बगावत ने डुबोई थी लुटिया

सदर में कांग्रेस की बगावत ने डुबोई थी लुटिया

Sat, 14 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
सदर में कांग्रेस की बगावत ने डुबोई थी लुटिया
चंबा। विधानसभा चुनाव 2012 में भाजपा प्रत्याशी बीके चौहान ने कांग्रेसी प्रत्याशी पवन नैयर को 1934 मतों से हराया था। पिछले चुनावों में भाजपा के लिए फायदे की बात यह रही थी कि किसी अन्य भाजपा नेता ने पार्टी से बगावत नहीं की। लेकिन, कांग्रेस के लिए बगावत ठीक नहीं बैठी। मसलन दूसरी बार भी कांग्रेस सदर की सीट गंवा बैठी।
विज्ञापन

कांग्रेसी प्रत्याशी पवन नैयर 1934 मतों से भाजपा प्रत्याशी बीके चौहान से पीछे रह गए। जबकि आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी समर में कूदे कांग्रेसी नेता राज सिंह भाजपा प्रत्याशी बीके चौहान और कांग्रेस प्रत्याशी पवन नैयर से क्रमश: 8901 और 6967 मतों से पीछे रह गए। वर्ष 2007 से लगातार दो बार बीके चौहान ही सदर विस क्षेत्र से चुनाव जीतते आए हैं। जबकि कांग्रेस सदर की सीट जीतने के लिए पिछले दो विस चुनावों से प्रयास कर रही है। ऐसे में आगामी विस चुनाव कांग्रेस के नजरिए से भी काफी महत्वपूर्ण होंगे। भाजपा विधायक जहां हैट्रिक लगाने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस जोड़ तोड़ कर सीट जीतने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2012 सदर चंबा पार्टी प्रत्याशी वोट भाजपा बीके चौहान 19714 कांग्रेस पवन नैयर 17780 आजाद राज सिंह 10813 सीपीआई रत्न चंद 1310 बसपा नूरदीन नूरानी 482 आजाद अनीता ठाकुर 388 आजाद सीएल ठाकुर 354 एसपी रूमेश कुमार 181
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed