{"_id":"6384b7d5933a4c2eb60f2eb9","slug":"20-mobile-phones-blown-away-from-shop-in-kihar-chamba-news-sml4291881132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किहार में दुकान से नए पुराने 20 मोबाइल फोन किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किहार में दुकान से नए पुराने 20 मोबाइल फोन किए चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। किहार में चोरों ने मोबाइल की दुकान में हाथ साफ कर दिए हैं। चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसकर नए और पुराने मोबाइलों को चोरी कर लिया। इसका पता दुकान मालिक को तब चला जब वह सोमवार को अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचा। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था।
दुकानदार ने इसकी सूचना किहार थाने में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई। जानकारी के मुताबिक रोजमर्रा की तरह आबिद हुसैन किहार स्थित अपनी दुकान रविवार को बंद कर घर चला गया। सोमवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उसने दीवार की तरफ नजर दौड़ाई तो वहां बड़ा छेद दिखाई दिया।
इससे उसे चोरी का आभास हुआ। करीब 20 नए और पुराने मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। दुकानदार आबिद हुसैन ने बताया कि मोबाइल फोन के साथ ही हीटर और मोबाइल चार्जर भी गायब हैं। पुलिस थाना किहार के प्रभारी बाबू राम शर्मा ने बताया कि दुकान में चोरी करने वालों का पता लगाने के लिए पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है। जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।