फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खज्ज्यिार में पर्यटन सीजन चरम पर, पेयजल आपूर्ति ठप

खज्ज्यिार में पर्यटन सीजन चरम पर, पेयजल आपूर्ति ठप

Tue, 12 Jun 2018 11:59 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खज्ज्यिार में पर्यटन सीजन चरम पर, पेयजल आपूर्ति ठप
water shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटन सीजन चरम पर हैं। वहीं मिनी स्ट्जिरलैंड में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। इस वजह से होटल संचालकों सहित कारोबारियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वहीं पानी की किल्लत का असर देश विदेश से यहां वादियां निहारने वाले सैलानियों पर भी पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि आईपीएच विभाग के यहां लगाए गए तीन हैंडपंप शोपीस बनकर रह गए हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की समस्या बारे वह कई बार आईपीएच विभाग को अवगत करवा चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। पेयजल किल्लत से परेेेशान होटल मालिक पानी टैंकरों से ढुलवा रहे हैं। इसके चलते उन्हें काफी पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि खज्ज्यिार में पर्यटन सीजन चरम पर हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पानी की आपूर्ति भी बाधित हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अनियमित सप्लाई होने के चलते उन्हें पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुकानदार राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, देवराज, उत्तम दास, राजिंद्र कुमार और सुरजीत सिंह ने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। मगर पानी की किल्लत के चलते उन्हें दिक्कतें पेश आ रही है। दुकानदारों की मानें तो एक हजार लीटर पानी के लिए उन्हें छह सौ रुपये चुकाने पड़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूरी में गाड़ियों के माध्यम से जोत नाले से पानी भरकर लाया जा रहा है। ऐसे में पानी की आपूर्ति करने में ही दिन का अधिकतर समय निकल जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आईपीएच विभाग से मांग की कि पानी की आपूर्ति बहाल की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता हरमिंद्र चौणा का कहना है कि हैंडपंपों को दुरुस्त करवाया जाएगा। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति भी बहाल करने के आदेश कर्मचारियों को दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed