{"_id":"59e105ef4f1c1bd8538b7303","slug":"181507919343-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुरूस्त ना हुआ होबारड़ी पुल, 16 हजार आबादी करेगी नोटा का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुरूस्त ना हुआ होबारड़ी पुल, 16 हजार आबादी करेगी नोटा का प्रयोग
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। विस चुनावों में भटियात के तहत आती नौ पंचायतों की जनता नोटा का प्रयोग करेगी। होबारड़ी पुल का मरम्मत कार्य लटकने पर ककीरा क्षेत्र की जनता ने यह एलान किया है।
लोगों ने कहा है कि होबारड़ी पुल का मरम्मत कार्य पिछले तीन माह से लटका हुआ है। अभी तक भटियात के किसी भी नेता ने पुल को दुरुस्त करवाने की जहमत नहीं उठाई है। लोगों ने बताया कि पिछले तीन महीनों से ककीरा क्षेत्र की नौ पंचायतों की करीब 16 हजार आबादी का संपर्क चुवाड़ी मुख्यालय से कटा हुआ है। लेकिन, कांग्रेस व भाजपा के नेता शिलान्यास व लोगों को चेक बांटने में ही व्यस्त हैं। होबारड़ी पुल को दुरुस्त करने की पहल कांग्रेस व भाजपा के किसी भी नेता ने नहीं की है।
गौरतलब है कि इस पुल की खस्ताहालत के चलते कॉलेज जा रही छात्रा की भी हादसे में मौत हो गई थी। छात्रा की मौत के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सुदली चौक पर चक्का जाम किया था। इसके बावजूद प्रशासन और राजनीतिक दलों के नेताओं ने पुल की सुध नहीं ली है। होबारड़ी पुल का मरम्मत कार्य लटका होने के चलते ग्राम पंचायत परछोड़, तारागढ़, ककीरा, जरेंई, ककीरा कस्बा, चलामा, घटासनी, तुन्नुहट्टी व नैणीखड्ड की करीब 16 हजार आबादी का संपर्क मुख्यालय से कटा हुआ है।
विज्ञापन
परछोड़ पंचायत प्रधान सरिता देवी, तारागढ़ पंचायत प्रधान विजेंद्र, ककीरा-जरेई लाल सिंह, ककीरा कस्बा संतोष कुमारी, चलामा प्रधान संदीपा गुरंग, घटासनी प्रधान वीना राणा, तुन्नुहट्टी पंचायत प्रधान निर्मल कौर, नैणीखड्ड पंचायत प्रधान राकेश कुमार व ग्रामीणों चमन लाल, विवेक कुमार, कमल कुमार, वीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, सुदेश, राज कुमार, कमल कुमार, चमन सिंह, अशोक गुरंग, महिंद्र गुरंग, मोहन लाल, किशोरी लाल, गौरी शंकर, जगन कपूर ने बताया कि तीन माह से उनका संपर्क चुवाड़ी मुख्यालय से कटा हुआ है। लेकिन, प्रशासन और राजनीतिक दलों ने ग्रामीणों की इस समस्या को हल नहीं किया है। ऐसे में वे अब आगामी विस चुनावों में नोटा का बटन दबाएंगे।
जल्द ही होगा पुल दुरुस्त : अश्वनी सूद
एसडीएम भटियात अश्वनी सूद ने बताया कि इस मामले को लेकर हरसंभव प्रयास प्रशासन कर रहा है। जल्द ही पुल को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
पुल उखाड़ने में लगा ज्यादा समय : जेएस ठाकुर
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जेएस ठाकुर का कहना है कि पुल को उखाड़ने में ज्यादा समय लगा है। इस वजह से पुल दुरुस्त नहीं हो पाया।
विपक्ष में होने के चलते सरकार दबा रही मुद्दे : जरियाल
भटियात विधायक विक्रम सिंह जरियाल का कहना है कि विपक्ष में होने के चलते उनके मुद्दों को सरकार द्वारा दबाया जा रहा है। कहा कि इस बारे अधिकारियों से बात की गई है। लेकिन, अभी तक इस पुल को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। अपनी ओर से हरसंभव प्रयास किए हैं।
वैली पुल बना दिया है : कुलदीप पठानिया
भटियात के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया का कहना है कि क्षतिग्रस्त होबारड़ी पुल की जगह वैली पुल बना दिया गया है। कहा कि पुराने पुल की वजह से दोनों तरफ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए थे। इन्हें दुरुस्त करने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने कहा है कि होबारड़ी पुल का मरम्मत कार्य पिछले तीन माह से लटका हुआ है। अभी तक भटियात के किसी भी नेता ने पुल को दुरुस्त करवाने की जहमत नहीं उठाई है। लोगों ने बताया कि पिछले तीन महीनों से ककीरा क्षेत्र की नौ पंचायतों की करीब 16 हजार आबादी का संपर्क चुवाड़ी मुख्यालय से कटा हुआ है। लेकिन, कांग्रेस व भाजपा के नेता शिलान्यास व लोगों को चेक बांटने में ही व्यस्त हैं। होबारड़ी पुल को दुरुस्त करने की पहल कांग्रेस व भाजपा के किसी भी नेता ने नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन