फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   18 unruly drivers were issued challans during Mani Mahesh Yatra

Chamba News: मणिमहेश यात्रा पर निकले 18 बिगड़ैल चालकों के चालान

Wed, 20 Aug 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 20 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
18 unruly drivers were issued challans during Mani Mahesh Yatra
चंबा में म​णिमहेश यात्रा के दौरान बाईकों पर सवार होकर जाते श्रद्धालू।संवाद
चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान परिवहन विभाग ने बिना हेलमेट और परमिट वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को आरटीओ की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाकर 18 चालकों के चालान काटे हैं। आरटीओ राम प्रकाश ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में बिना हेलमेट यात्रा करना, ओवरलोडिंग करना या परमिट के नियमों का उल्लंघन करना खतरनाक साबित हो सकता है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे यातायात के नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। पंजाब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु निजी और व्यावसायिक वाहनों से यात्रा पर पहुंच रहे हैं। आरटीओ का कहना है कि नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना तय किया जाएगा। विभाग ने साफ किया है कि सुरक्षा से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed