{"_id":"66db3a4bc3efcd43e30b939a","slug":"18-thousand-468-eligible-people-will-get-their-own-houses-narayal-chamba-news-c-88-1-ssml1004-132575-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 हजार 468 पात्रों को नसीब होंगे अपने मकान : नरयाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 हजार 468 पात्रों को नसीब होंगे अपने मकान : नरयाल
Fri, 06 Sep 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 06 Sep 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा। प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के अंतर्गत जिले के वंचित पात्र परिवारों को एक मुश्त 18 हजार 468 मकान स्वीकृत हुए हैं। इस पर 277 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च होंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज नरयाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में इस योजना के तहत 92364 मकान मंजूर हुए हैं।
उन्होंने जिले के पात्र परिवारों से मांग की है कि वे संबंधित पंचायत या विकास खंड में जाकर पंजीकरण करवाएं। बताया कि आवास प्लस पोर्टल पर अपलोड किए गए परिवारों की सुची संबंधित पंचायतों में उपलब्ध रहेगी। पंजीकरण की प्रक्रिया 5 से 11 सितंबर तक चलेगी। पात्र परिवार दस्तावेजों के साथ आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण (पासबुक की फोटो कापी) इत्यादि के साथ संबंधित विकास खंड में अपना पंजीकरण 11 सितंबर से पहले करवा लें। उन्होंने जिले के 18,468 परिवारों को मकान की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। संवाद
--