{"_id":"59ef80c34f1c1b76678b7329","slug":"171508868291-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षुओं को खराब भोजन परोसने पर एसएफआई उग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षुओं को खराब भोजन परोसने पर एसएफआई उग्र
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
फूड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
चंबा मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षुओं के खाने में मरीं हुई मक्खियां मिलने के मामले को लेकर एसएफआई उग्र हो गई है। इकाई कार्यकर्त्ताओं ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि प्रशिक्षु चिकित्सकों को बेहतर खाना परोसा जाए। इस मामले को लेकर एसएफआई इकाई चंबा ने मंगलवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता परिसर उपाध्यक्ष परवेश ने की। बैठक का संचालन परिसर सह सचिव शाहबाज खान ने किया। बैठक में चंबा मेडिकल के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को मिल रहे खराब खाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही आगामी रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिसर उपाध्यक्ष परवेश कुमार ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज का पहला सत्र इसी साल से शुरू हुआ है। मगर यहां प्रशिक्षुुओं को बेहतर भोजन नहीं परोसा जा रहा है। इसके चलते एसएफआई कार्यकर्त्ताओं में काफी रोष है। परिसर सह सचिव शाहबाज खान ने बताया कि प्रशिक्षुओं को खाने की व्यवस्था के लिए छह हजार रुपये प्रतिमाह लिए जा रहे हैं। बावजूद इसके प्रशिक्षुओं के खाने में मरी हुई मक्खियां निकल रही है। जो सरासर गलत है। इस तरह की घटनाएं सामने आना शर्मनाक है। साथ ही खाने की जांच करने वाली कमेटी भी कटघरे में है। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष चिंता ने बताया कि खाने की जांच करने वाली कमेटी की लापरवाही से प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से आग्रह किया है कि प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को बढ़िया भोजन मुहैया करवाया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।