{"_id":"59e1f40d4f1c1b7a548b74ad","slug":"171507980301-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड को लेकर जारी अधिसूचना की जाए रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड को लेकर जारी अधिसूचना की जाए रद्द
Updated Sat, 14 Oct 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
पुखरी (चंबा)। सीएंडवी अध्यापक संघ इकाई कियाणी की बैठक जिला अध्यक्ष चतर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी शिक्षकों ने डीएलएड को लागू करने पर विभाग के प्रति अपना रोष प्रकट किया। शिक्षा विभाग से इस अधिसूचना को रद्द करने की मांग की गई। अगर विभाग अधिसूचना को रद्द नहीं करता है तो संघ को मजबूरन न्यायालय की शरण में जाना होगा।
विज्ञापन
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन) के लिए कोई भी अध्यापक पंजीकरण नहीं करेगा। इस डिप्लोमा का विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर सुनील कुमार, लेख राज, उत्तम चंद, संदीप कुमार, हेम राज, दीपन कुमार, सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार, मनमोहन सिंह, राकेश कुमार, गवास्कर कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन