फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   किहार में मटर की

ओलावृष्टि से मटर की 80 फीसदी फसल बर्बाद

Sat, 14 Oct 2017 05:07 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
किहार में मटर की

किहार (चंबा)। ग्राम पंचायत किहार में मटर की 80 प्रतिशत फसल ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गई। इसमें किसानों को करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किहार पंचायत में ज्यादातर लोग सब्जी का उत्पादन करके ही अपनी आजीविका चलाते हैं। ऐसे में मटर की पूरी फसल बर्बाद होने से किसानों को अपने परिवार का पालन-पोषण करने की चिंता सताने लगी है।

विज्ञापन


किसानों ने कड़ी मेहनत करके अपने खेतों में मटर की फसल बोई थी। फसल लगभग तैयार भी हो चुकी है। इससे पहले कि किसान फसल को काटते, ओलावृष्टि ने अस्सी प्रतिशत फसल को बर्बाद कर दिया। कुदरती कहर के चलते किसान अपनी फसल को बचाने में कुछ नहीं कर सके। शुक्रवार को हल्की बारिश शुरू हुई। बाद में भारी मात्रा में ओलावृष्टि हुई, जिससे मटर की फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन


किसानों को उनकी मेहनत का कुछ फल नहीं मिल पाया। मंडी में मटर की फसल बेचने के बाद जो कमाई होनी थी, उसके ऊपर किसानों ने अपने परिवार का पालन पोषण करना लेकिन फसल बर्बाद होने से उनकी कमाई का साधन भी खत्म हो गया। प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि बर्बाद हुई मटर की फसल के बदले उन्हें उचित मुआवजा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये किसान हुए प्रभावित
प्रभावित किसानों में हुसैना, शरीफ, गुलामु, सुल्तान, गुलाम हुसैन, कमरदीन, सलीम, अते मुहम्मद, अरशा, शरीफ, गुलजार, हनका, जुमेदीन, आयुब, खैर मुहम्मद, गुलाम रसूल, बेग मुहम्मद, फकीर, हनीफ, मुहम्मद हुसैन और शमशेर सहित अन्य किसानों के नाम शामिल हैं। एसडीएम सलूणी एसके पराशर ने बताया कि उनके ध्यान में मामला लाया गया है। संबंधित अधिकारी को मौका करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed