फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार लोग मतदान करने के लिए लाइनों में नहीं होंगे खड़े

बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार लोग मतदान करने के लिए लाइनों में नहीं होंगे खड़े

Sat, 14 Oct 2017 04:10 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार लोग मतदान करने के लिए लाइनों में नहीं होंगे खड़े

चंबा। विधानसभा चुनावों में मतदान करने के लिए बुजुर्गों, दिव्यांग और बीमार लोगों के लिए क्यू लेस व्यवस्था की जाएगी। क्यू लेस व्यवस्था के तहत बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार लोगों को मतदान करने के लिए लाइनों में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। यह जानकारी शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा सुदेश मोख्टा ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने जिले के चंबा, चुराह, सलूणी, डलहौजी भटियात, भरमौर-पांगी में तैनात एसडीएम को अपने-अपने परिक्षेत्र में चुनाव संबंधित गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 14 अक्तूबर से नये पहचान पत्र नहीं बनाएं जाएंगे। नये वोटर आई कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार सायं तीन बजे तक की तिथि निर्धारित थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतदाता वीवीपैट मशीन पर सात सेकेंड के लिए किस उम्मीदवार के पक्ष में उसने मतदान किया है देख पाएगा। कहा कि वीवीपैट मशीन को असाधारण शब्दों में वोट डालो वोट देखों मशीन भी कहा जा सकता है। विस चुनावों के मद्देनजर 16 नोडल अधिकारी नियुक्ति किए गए हैं। कहा कि जिले में सबसे बड़ा पोलिंग बूथ बगढ़ार और छुदरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सबसे छोटा पोलिंग बूथ तलेरू है। कहा कि वर्ष 2012 में 74.48 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 के विस चुनावों में वे 84 प्रतिशत मतदान करवाने का लक्ष्य लेकर चले हुए हैं। उन्होंने कहा कि वीरवार शाम से आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रदेश भर में लग गई है। कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जाएंगे, ताकि मतदान के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।

हर विस क्षेत्र में होंगे दो महिला पोलिंग बूथ जिले के पांचों विस क्षेत्रों में दो-दो महिला पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। जहां पर महिला कर्मचारी और महिला सुरक्षा कर्मचारी तैनात होंगी। यहां पर केवल महिला मतदाता ही अपने मत का प्रयोग कर सकती हैं। 30 सितंबर तक हैं जिले में 351934 मतदाता वर्ष 2012 के विस चुनावों में 316085 मतदाता थे।

इनमें 163380 पुरुष मतदाता और 152705 महिला मतदाता थे। वहीं, 30 सितंबर 2017 तक जिले में 351934 मतदाता हैं। इसमें निर्वाचन विभाग चंबा द्वारा 6261 नव मतदाताओं को जोड़ा गया है। चुनावों के लिए 599 पोलिंग बूथ विस चुनावों में जिले के 599 पोलिंग बूथों पर मतदाता अपने मत का प्रयोग करके विभिन्न प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे।

चुराह विस क्षेत्र में 117 पोलिंग बूथ, भरमौर में 142 पोलिंग बूथ, चंबा में 118 पोलिंग बूथ, डलहौजी में 107 पोलिंग बूथ और भटियात में 115 पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे।


चस्क भटोरी है जिले का सबसे ऊंचाई वाला पोलिंग बूथ जिले में सबसे ऊंचाई वाला पोलिंग बूथ जनजातीय क्षेत्र पांगी का चस्क भटोरी पोलिंग बूथ है। चस्क भटोरी पोलिंग बूथ दस हजार फीट पर स्थित है। इस पोलिंग बूथ के लिए 14 किलोमीटर का पैदल रास्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed