फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   17 person arrvied from pangi to chamba

सात मरीजों के साथ तीमारदारों सहित जिला मुख्यालय पहुंचे 17 लोग

Tue, 28 Apr 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
17 person arrvied from pangi to chamba
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में फंसे सात मरीजों सहित 17 लोगों को हेलीकॉप्टर के माध्यम जिला मुख्यालय सुल्तानपुर हेलीपैड पहुंचाया गया। इसके बाद मरीजों और तीमारदारों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से चंबा मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया। साथ ही उड़ान से मुख्यालय पहुंचे लोग भी रवाना हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को किलाड़ से चंबा के लिए उड़ान हुई। उड़ान का रूट भुंतर से किलाड़, किलाड़ से चंबा, चंबा से भुंतर रहा। मरीजों में जहां सांस रोगी थे तो वहीं, गर्भवती महिलाओं को चंबा पहुंचाया। गौरतलब है कि वर्तमान में घाटी के लिए वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

ऐसे में एक मात्र हेलीकॉप्टर सेवा पर लोग निर्भर है। घाटी में पिछले दो तीन दिनों से मरीजों को चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था। मगर रास्ते बंद होने के कारण वाहनों से पहुंचना मुश्किल था। इस मामले को प्रशासन ने सरकार के समक्ष उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हेलीकॉप्टर सेवा मुहैया करवाई। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों ने राहत की सांस ली है।
उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि प्रशासन समय-समय पर उड़ानें करवा रहा है। ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed