फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बोलेरो से पकड़ी एक क्विंटल दस किलो मिलावटी मिठाई

बोलेरो से पकड़ी एक क्विंटल दस किलो मिलावटी मिठाई

Fri, 19 Oct 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो से पकड़ी एक क्विंटल दस किलो मिलावटी मिठाई
sweets - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने शुक्रवार को दशहरे की छुट्टी के मौके पर मिलावटी मिठाई बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान जगह-जगह नाकेबंदी कर बाहरी राज्यों से आने वाले खाद्य पदार्थों और मिलावटी मिठाइयों की जांच की। इस दौरान चंबा-पठानकोट मार्ग पर बालू पुल के पास नाका लगाकर एक क्विंटल दस किलो मिलावटी मिठाई पकड़ी। इस मिठाइ को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। विभाग की टीम ने सात दिनों के भीतर दो क्विंटल से ज्यादा मिलावटी मिठाई नष्ट करवाई है। जबकि विभिन्न हलवाई की दुकानों में बिकने वाली मिठाई की गुुणवत्ता जांचने के लिए एक दर्जन से अधिक सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब में भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिले में दशहरा, करवाचौथ और दीवाली त्योहार को देखते हुए मिलावटी मिठाइयां का कारोबार सक्रिय हो गया है। पठानकोट से सस्ते दामों पर मिलावटी मिठाई चंबा लाई जा रही है। इससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद हो गया है। इसको लेकर रोजाना नाके लगाकर मिलावटी खाद्य उत्पाद बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार स्वास्थ्य विभाग के जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद की अगुवाई में टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


इस दौरान वाहन के माध्यम से चंबा लाई गई करीब एक क्विंटल दस किलो मिलावटी मिठाई पकड़ी। इस लोगों की सेहत को देखते हुए मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया है। विभाग ने कारोबारियों का सचेत किया है कि वह गुणवत्ता युक्त ताजी मिठाई लोगों को बेचें ताकि लोगों की सेहत पर बुरा असर न पड़ सके। जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप ने बताया कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए मिलावटी सामान की सप्लाई जिले में हो रही है। इसको देखते हुए विभागीय टीम छुट्टी वाले दिन भी विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एक क्विंटल दस किलो मिलावटी मिठाई पकड़ने में सफलता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed