फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिले से चार बीजेपी प्रत्याशियों तो एक सीपीआई प्रत्याशी ने किया नामाकंन

जिले से चार बीजेपी प्रत्याशियों तो एक सीपीआई प्रत्याशी ने किया नामाकंन

Fri, 20 Oct 2017 11:18 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
जिले से चार बीजेपी प्रत्याशियों तो एक सीपीआई प्रत्याशी ने किया नामाकंन
चंबा। विश्वकर्मा दिवस के मौके पर जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र चुराह से भाजपा की तरफ से हंसराज ने नामांकन पत्र भरा। इसके अलावा चुराह से ही रविंद्र कुमार ने कवरिंग प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है। वहीं, विधानसभा क्षेत्र भरमौर से जियालाल ने भाजपा की तरफ से नामांकन पत्र भरा। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से ध्यान सिंह ने सीपीआई से नामांकन पत्र भरा। विस क्षेत्र भटियात से विक्रम सिंह जरयाल ने नामांकन पत्र भरा है। कुल मिलाकर विस क्षेत्र भरमौर, भटियात और चुराह से भाजपा प्रत्याशियों और डलहौजी से सीपीआई के प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन


विस क्षेत्र चुराह, भटियात और सलूणी में प्रत्याशियों द्वारा अपने समस्त दस्तावेज जमा न करवाने की सूरत में उन्हें नोटिस जारी कर 23 अक्तूबर तीन बजे से पहले अपने-अपने समस्त दस्तावेज जमा करवाने की हिदायत जारी की गई है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा सुदेश मोख्टा ने बताया कि विस क्षेत्र चुराह से भाजपा प्रत्याशी हंसराज के अलावा उनके कवरिंग प्रत्याशी रविंद्र कुमार ने नामांकन पत्र भरा है। विस क्षेत्र भटियात से भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह जरयाल, भरमौर से भाजपा प्रत्याशी जियालाल और डलहौजी विस क्षेत्र से सीपीआई प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। चुराह, भटियात और डलहौजी से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशी अपने समस्त दस्तावेज जमा नहीं करवा सके। इस कारण उन्हें 23 अक्तूबर सायं तीन बजे तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed