{"_id":"59e798bd4f1c1b72548b7fd2","slug":"161508350141-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुज्जा व लुड्ड की टीमों ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुज्जा व लुड्ड की टीमों ने जीते मैच
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट लीग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले क्रिकेट मैच में भुज्जा ने ऊटीप जूनियर को 48 रनों से हराया। जबकि दूसरे मैच में लुड्डू ने जम्मुहार की टीम को 83 रनो से हराया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भुज्जा ने बीस ओवरों में 152 रन बनाए। अबू ने 48 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऊटीप जूनियर की टीम 104 रन ही बना सकी। जीवन ने 16 रनों की पारी खेली। भुज्जा की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए बंटी ने चार विकेट चटकाए।
दूसरे मैच में लुड्डू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए। सुनील ने सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुम्महार की टीम 82 रन ही बना सकी। लुड्डू की टीम ने यह 83 रनों से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। यह जानकारी राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने दी।