फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   16 students with dental and skin diseases

Chamba News: 16 विद्यार्थियों को दांत और त्वचा रोग

Thu, 17 Aug 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 17 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
16 students with dental and skin diseases
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोहलड़ी में 16 विद्यार्थियों को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पाठशाला में छठी से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान करीब 120 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांचा गया। इनमें 16 बच्चे ऐसे निकले जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। ऐसे में स्वास्थ्य जांच के बाद इलाज करवाने के लिए उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इन बच्चों का इलाज मुफ्त किया जाएगा।
विज्ञापन


रेफर बच्चों में एक बच्चा बोलने में असमर्थ था जबकि, छह बच्चे त्वचा की बीमारी से ग्रसित थे। पांच बच्चे दांत की गंभीर बीमारी से ग्रसित मिले। इसके अलावा चार बच्चे अन्य बीमारी से ग्रसित निकले जिन्हें उपचार के लिए येलाे रेफर कार्ड जारी किए गए हैं। इस कार्ड के जरिये इन बच्चों की बीमारी का प्रदेश के किसी भी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में इलाज मुफ्त किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉक्टर नीरज गुप्ता, डॉ. ज्योति पुरी, फार्मेसी अफसर देवेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवदीप राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इसमें बीमारी बच्चों की पहचान करके मुफ्त इलाज करवाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed