{"_id":"66a1373c403320a4260385d1","slug":"16-routes-of-chamba-depot-closed-due-to-shortage-of-buses-chamba-news-c-88-1-cmb1002-129636-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बसों की कमी से चंबा डिपो के 16 रूट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बसों की कमी से चंबा डिपो के 16 रूट बंद
Wed, 24 Jul 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Jul 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
चंबा। एचआरटीसी के चंबा डिपो में बसों की कमी के कारण निगम ने 16 रूट बंद कर दिए हैं। इससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। रूट बंद होने के कारण निगम को घाटा भी उठाना पड़ रहा है।
दरअसल, चंबा डिपो में बसों की हालत खस्ता हो चुकी है। नई बसें न आने के कारण पुरानी बसों को ही सड़कों पर दौड़ाना पड़ रहा है। रोजाना कहीं न कहीं ये बसें खराब हो गई हैं। जिन बसों की हालत ज्यादा खस्ता हो गई है, उन्हें रूटों से हटा दिया गया है। ऐसे में कुछ रूट बंद करने पड़ गए हैं। अगर यही हाल रहा तो कई और रूट बंद करने पड़ सकते हैं। इससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ जाएंगी। उधर, चंबा डिपो में कलपुर्जों की भी भारी कमी है। समय पर बसों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। इस कारण रूटों पर बसें देरी से निकल रही हैं। यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। विशेषकर लंबे रूट के यात्रियों को ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। हालांकि, चंबा डिपो से लगभग 40 नई बसों की मांग भेजी गई है, लेकिन अभी तक नई बसें नहीं मिली हैं। लोग भी पिछले दो साल से नई बसों की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
गौरतलब है कि चंबा डिपो में लगभग 190 रूट हैं। इनमें 173 रूटों पर बसें चल रही हैं। 16 रूट पिछले कई महीनों से बंद हैं। बसों की कमी के कारण पहले पांच से छह रूट बंद हुए। अब धीरे-धीरे यह संख्या 16 तक पहुंच गई है। जो रूट बंद किए गए हैं, उनमें कई रूट ऐसे हैं, जहां एक मात्र ही बस चलती थी। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधन शुगल सिंह ने कहा कि बसों की कमी चल रही है। मांग भेजी गई है।
विज्ञापन
--