फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भारी बारिश से हाईवे समेत नौ सड़कें बंद

भारी बारिश से हाईवे समेत नौ सड़कें बंद

Tue, 09 Jul 2019 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश से हाईवे समेत नौ सड़कें बंद
चंबा। जिले में मंगवार सुबह हुई भारी बारिश से भरमौर-पठानकोट हाईवे परिहार और रजेरा के पास भारी भरकम भूस्खलन गिरने से बाधित हो गया। इसके साथ ही लोनिवि मंडल चंबा की 9 सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही थम गई है। इसके बाद लोनिवि ने कड़ी मशक्कत के बाद इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को बहाल किया। भारी बारिश से एनएच मंडल चंबा को 40 लाख और लोनिवि मंडल चंबा को 29 लाख का नुकसान हुआ है। कुल मिला कर बारिश ने लोगों की परेशानियों को बढ़ाकर रख दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगवार अल सुबह जिले में भारी बारिश हुई। इस वजह से भरमौर-पठानकोट मार्ग रजेरा के पास मलबा और पत्थरो के गिरने से बंद हो गया। इससे सुबह आठ बजे वाहनों के पहिये थम गए। इससे चंबा और भरमौर की तरफ से आने वाले छोटे और बड़े वाहनों की कतारें लग गई। सूचना मिलने के बाद चंबा और मैहला की तरफ दोनों ओर से लोनिवि की टीम ने मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद विभा ने यातायात को बहाल किया।
विज्ञापन


इसके अलावा एनएच पर परिहार के समीप सुबह नौ बजे भूस्खलन से मलबा और पत्थर गिरने से मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई। इसे भी लोनिवि ने वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया। चंबा मंडल के तहत भलेरा-रठियार मार्ग, जांघी-लिल्ह मार्ग, चंबा-साहो, परेल-कोहल्ड़ी मार्ग, चंबा-खज्जियार मार्ग, चंबा-जुम्महार मार्ग, देवीदेहरा-बख्तपुर मार्ग और भनेरा-कोलका मार्ग पर बारिश से वाहनों के पहिये थम गए। इस वजह से क्षे9 के लोगों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ी। वहीं, मानसून की बारिश ने नप चंबा की पोल भी खोलकर रख दी है। बारिश के चलते जगह-जगह नालियां ओवर फ्लो हो गई। इससे नालियों की गंदगी सड़कों पर बहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका खामियाजा यहां से होकर गुजरने वाले लोगों और शिक्षण संस्थानों में पहुंचने वाले छात्रों को परेशानियां उठानी पड़ी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जेएस ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को बारिश से एनएच भरमौर-पठानकोट पर परिहार और रजेरा में मार्ग भूस्खलन होने से बाधित हो गए। इन्हें यातायात के लिए सुचारु करवा दिया गया। एनएच मंडल चंबा को 40 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed