{"_id":"5d24ba9b8ebc3e6cff02c80e","slug":"15626881288-chamba-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में नहीं बन सका भलेई कॉलेज का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में नहीं बन सका भलेई कॉलेज का भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। भलेई कॉलेज की एसएफआई इकाई ने कॉलेज की मांगों को लेकर प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई संगठन परिसर अध्यक्ष बेताब ने की। इस दौरान प्रधानाचार्य को कॉलेज की विभिन्न मांगों के बारे में अवगत करवाया गया। इसके साथ ही इन मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई गई। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय भलेई को खुले हुए दो साल से अधिक का समय हो गया है। लेकिन अभी तक कॉलेज के अपना भवन नही बनाया गया है।
दूसरी ओर से महाविद्यालय में प्रोफेसर के कई पद खाली चल रहे है। इससे शैक्षणिक माहौल खराब हो गया है। प्रोफेसर की कमी के कारण विद्यार्थी चंबा कॉलेज का रुख कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कॉलेज में पीने के पानी और शौचालय की भी समस्या है। परिसर अध्यक्ष बेताब और सचिव सपना ने बताया है कि सरकार अगर इन मांगों को लेकर उचित कदम नही उठाती है, तो राज्य स्तर तक आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।