{"_id":"5d24ba988ebc3e6d15259b55","slug":"15626881253-chamba-news71","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता बैठक में नहीं पहुंचे कंपनी के नुमाइंदे, कर्मियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौता बैठक में नहीं पहुंचे कंपनी के नुमाइंदे, कर्मियों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा व्हीकलेड्स कर्मचारी यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने की। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, नागेश कुमार, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, कमल कुमार, हेमराज, संजय कुमार का कहना है कि नौ जुलाई को श्रम कार्यालय में समझौता बैठक होनी थी। लेकिन पहले की तरह इस बार भी कंपनी का कोई नुमाइंदा बैठक में नहीं पहुंचा।
इस मामले को वे सरकार और प्रशासन के समक्ष भी उठा चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि कंपनी श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रही है। इससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। सरकार के तय मापदंडों के अनुसार कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।
कर्मचारियों से ओवरटाइम करवाया जाता है। लेकिन, इसकी एवज में उन्हें कोई भी पैसा कंपनी नहीं दे रही है। इससे कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि उन्हें जल्द न्याय दिलवाया जाए।