{"_id":"5d24ba958ebc3e6cf72219bf","slug":"15626881224-chamba-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी के सेवानिवृत कर्मचारियों को नहीं मिली ग्रेच्युटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी के सेवानिवृत कर्मचारियों को नहीं मिली ग्रेच्युटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। प्रदेश परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक साल बाद भी ग्रेच्युटी समेत समेत छुट्टियों के पैसे की अदायगी नहीं हो पाई है। इसको लेकर पेंशनरों में खासा रोष है। हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ चंबा की मंगलवार को हुई बैठक में यह मुद्दा उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष दीवान चंद ठाकुर ने की। इसमें समस्त पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सेवानिवृत्त पेंशनरों को पेश आ रही समस्याओं और मांगों के बारे में चरचा की गई।
इसके साथ ही आगामी रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए दीवान चंद ठाकुर ने बताया कि जो कर्मचारी वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें पेंशन तो मिलना शुरू हो गई है। लेकिन अभी तक एरियर की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसके अलावा छुट्टियों के पैसे का भी भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल बिलों का भुगतान लंबित है।
ऐसे में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि 2017 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को आज दिन तक ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की कि जल्द मांगों को पूरा किया जाए। जिससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।