फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खज्जियार सड़क की हालत खस्ता, पर्यटक परेशान

खज्जियार सड़क की हालत खस्ता, पर्यटक परेशान

Tue, 28 May 2019 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार सड़क की हालत खस्ता, पर्यटक परेशान
खज्जियार (चंबा)। पर्यटक स्थल खज्जियार में सड़क की हालत दयनीय हो गई है। मगर सड़क की हालत को सुधारने के लिए लोनिवि और जिला प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण सड़क की हालत खस्ता होती जा रही है। सड़क की तारकोल पूरी तरह से उखड़ चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं। इस वजह से पर्यटकों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। इतना ही नहीं गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता है।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में पर्यटकों को सड़क पर आवाजाही करने में परेशानी आ रही है। प्रशासन और विभाग के अधिकारी खज्जियार में घूमने के लिए समय-समय पर जाते रहते हैं। लेकिन, सड़क की दुर्दशा को ठीक करवाने की बजाए उसे नजरअंदाज किया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। चैन सिंह, योगराज, कमल कुमार, सुरेंद्र, राजकुमार, ओम प्रकाश और देसराज ने बताया कि पर्यटक स्थल खज्जियार में इन दिनों पर्यटन सीजन चला रहा है।
विज्ञापन


रोजाना सैकड़ों पर्यटक खज्जियार पहुंच रहे हैं, जो भी पर्यटक इन गड्ढों का शिकार बनता है और यही कहता है कि दोबारा खज्जियार नहीं आऊंगा। ऐसा ही चलता रहा तो सभी पर्यटक खज्जियार के नाम पर तौबा करेंगे। ऐसा होने पर लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएगी। लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता अंशुल कुमार ने बताया कि सड़क रिपेयर को लेकर टेंडर हो चुके हैं। जल्द ही सड़क की मरम्मत शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed