{"_id":"5cec1e72bdec2207710363fa","slug":"15589782118-chamba-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलूणी क्षेत्र के चार सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलूणी क्षेत्र के चार सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग ने दी दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। इंस्पेक्शन विंग चंबा की टीम ने सोमवार को सलूणी क्षेत्र के तहत चार सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में सभी व्यवस्थाएं जांची गई। इसके साथ ही टीम ने स्कूल का रिकॉर्ड भी खंगाला गया। निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां पाई गई।
उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश टीम ने स्कूल प्रशासन को दिए। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने बच्चों का शिक्षा स्तर जांचने का भी प्रयास किया। निरीक्षण के दौरान अंग्रेजी और गणित विषय में कुछ बच्चे औसतन पाए गए। विभागीय टीम ने स्कूल में तैनात अध्यापकों को शिक्षा की गुणवत्ता पर बल देने के आदेश दिए। जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
विभागीय टीम की ओर से निरीक्षण करने का मकसद सरकारी स्कूलों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना है। निरीक्षण के दौरान स्कूल स्टाफ में हड़कंप मचा रहा। जानकारी के अनुसार सलूणी क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला जोंडा, प्राथमिक पाठशाला अनोगा, मिडल स्कूल जोंडा और प्राथमिक पाठशाला डंडी में दबिश दी। इस दौरान स्कूल के सभी रिकॉर्ड जांचे गए। इसके साथ ही स्कूल में बच्चों की इनरोलमेंट का ब्योरा भी तलब किया।
विज्ञापन
इन स्कूलों में बच्चों की संख्या दुरुस्त पाई गई। लेकिन स्कूली बच्चें गणित और अंग्रेजी विषय में औसतन पाए गए। विभागीय टीम ने इस पर बल देने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि सरकार के आदेशानुसार इंस्पेक्शन विंग सरकारी स्कूलों में निरीक्षण कर रहा है। जिससे स्कूलों की खामियां जांची जा सके और समय रहते इन खामियों को दुरुस्त किया जा सके। निरीक्षण में इंस्पेक्शन प्रधानाचार्य अशोक धीमान और बीईईओ इंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इंस्पेक्शन विंग चंबा के उपनिदेशक राजेश कौशल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सलूणी क्षेत्र के चार स्कूलों में दबिश दी गई है। निरीक्षण के दौरान इंग्लिश और गणित में कुछ बच्चे औसतन पाए गए। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन को इस बारे में जरूरी आदेश जारी कर दिए हैं।