फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मेडिकल कॉलेज चंबा में एमसीआई का दौरा जल्द, चार डॉक्टरों ने किया ज्वाइन

मेडिकल कॉलेज चंबा में एमसीआई का दौरा जल्द, चार डॉक्टरों ने किया ज्वाइन

Mon, 27 May 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में एमसीआई का दौरा जल्द, चार डॉक्टरों ने किया ज्वाइन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस का तीसरा सत्र शुरू करने को लेकर जल्द ही एमसीआई की टीम दौरा करेगी। एमसीआई के दौरे को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। बता दें कि पिछले दौरे में एमसीआई ने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी को लेकर आपत्ति जताई थी। इसलिए इस बार मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने दौरे से पहले मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की व्यवस्था कर ली है।

सरकार ने चंबा मेडिकल कॉलेज को चार डॉक्टर भेज दिए हैं। उन्होंने यहां ज्वाइन भी कर लिया है। अन्य डॉक्टर भी कुछ दिनों में ज्वाइन कर सकते हैं। इससे चंबावासियों को मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का तीसरा सत्र शुरू हो जाएगा। क्योंकि तीसरे सत्र को शुरू करने के लिए एमसीआई एलओपी (लेटर ऑफ परमिशन) देगी। इसके मिलने के बाद ही तीसरा सत्र शुरू हो पाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पिछले तीन दिनों से एमसीआई की तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


वार्ड, ओपीडी समेत अन्य सभी व्यवस्थाओं को सुधारा जा रहा है। जिससे एमसीआई को किसी प्रकार की खामी मेडिकल कॉलेज में नजर नहीं आए। प्रबंधन की ओर से दावा किया जा रहा है कि एमसीआई दौरे के दौरान संतुष्ट होकर जाएगी। इसके साथ ही चंबा मेडिकल कॉलेज को तीसरा सत्र शुरू करने की अनुमति भी प्रदान करेगी। मौजूदा समय में चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का दूसरा सत्र चला हुआ है। इसमें 200 के करीब प्रशिक्षु एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त माह में तीसरा बैच बैठेगा। इसके लिए एमसीआई की अनुमति जरूरी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि एमसीआई के दौरे को लेकर सभी तैैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पिछले दौरे में एमसीआई ने डॉक्टरों की कमी को लेकर आपत्ति जताई थी। जिसे पूरा किया जा रहा है। चार डॉक्टर ज्वाइन कर चुके हैं। 16 अन्य डॉक्टर भी जल्द ज्वाइन करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed