फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खज्जियार में यातायात व्यवस्था की खुली पोल, जाम में फंसे रहे सैलानी

खज्जियार में यातायात व्यवस्था की खुली पोल, जाम में फंसे रहे सैलानी

Sun, 26 May 2019 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार में यातायात व्यवस्था की खुली पोल, जाम में फंसे रहे सैलानी
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में सैलानियों को ट्रैफिक जाम फंसना पड़ा। इस वजह से देश विदेश से आने वाले सैलानी घंटों जाम में ही फंसे रहे। छुट्टी का दिन होने के चलते पर्यटन स्थल खज्जियार में सैलानियों की काफी भीड़ रही। मगर इस दौरान मियाड़ीगला से लेकर खज्जियार तक घंटों पर्यटकों को जाम से जूझना पड़ा। इसके चलते उन्हें दिक्कतें पेश आईं। पर्यटकों ने बताया कि रविवार को सुबह से लेकर शाम तक जाम की समस्या से जूझना पड़ा। उन्होंने बताया कि प्रशासन को यहां पर्याप्त पुलिस कर्मियों की व्यवस्था करनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


गौरतलब है कि निचले क्षेत्रों में तापमान बढ़ने के बाद अब पर्यटक पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। जिससे उन्हें गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सके। रविवार को पर्यटन स्थल खज्जियार में पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इसके अलावा रविवार की छुट्टी होने के चलते जिला मुख्यालय से भी बड़ी संख्या में लोग खज्जियार गर्मी से राहत पाने पहुंचे। लेकिन उनका ज्यादातर समय ट्रैफिक जाम में ही बरबाद हो गया।
विज्ञापन


पर्यटक अमित कौर, सुनील छावड़ा, परमेश शर्मा, रोहित वर्मा, देवी प्रकाश सिंह, उमेश सांख्यान, सुुमित कपूर, रोहित रंजन और देविंद्र कुमार ने प्रशासन से गुहार लगाई कि पर्यटन सीजन के दौरान खज्जियार में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। जिससे जाम की समस्या उत्पन्न न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों की भीड़ देखकर चहके दुकानदार
रविवार को खज्जियार में काफी भीड़ होने के चलते दुकानदारों के चेहरे खिले गए। दुकानदार चैन लाल, देवी प्रसाद, हंसराज, कमल कुमार, चैन लाल, सुरेंद्र, अशोक कुमार और सुनील कुमार ने बताया कि खज्जियार वासी पर्यटन सीजन में होने वाली कमाई से परिवार का पालन पोषण करते हैं। सर्दियों में बर्फबारी होने से सड़कें बंद हो जाती है। इससे ईक्का-दुक्का पर्यटक ही खज्जियार पहुंच पाते हैं। गर्मियों के मौसम में पर्यटक भारी संख्या में खज्जियार का रूख करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed