फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भटालवां में फिर भारी भूस्खलन, एक घंटा ठप रही वाहनों की आवाजाही

भटालवां में फिर भारी भूस्खलन, एक घंटा ठप रही वाहनों की आवाजाही

Sat, 25 May 2019 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
भटालवां में फिर भारी भूस्खलन, एक घंटा ठप रही वाहनों की आवाजाही
चंबा। चंबा-जोत मार्ग भटालवां के समीप भूस्खलन के चलते सड़क पर एक घंटा वाहनों की आवाजाही ठप रही। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होने के कारण वाहनों की कतारें लग गई। भटालवां में पहले भी भारी भूस्खलन के कारण पोकलेन ऑपरेटर मलबे में दब गया था, जिसे कई दिनों की मशक्कत के बाद निकाला गया। मगर यहां अब भी लगातार भूस्खलन हो रहा है। हालांकि सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग बहाल किया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उक्त मार्ग पर सुबह के समय अचानक पहाड़ी से भारी भरकम मलबा गिरकर सड़क पर पहुंच गया। इस वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। करीब एक घंटे तक बड़ी संख्या में वाहन यहां फंसे रहे। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया। गौरतलब है कि उक्त मार्ग पर पहाड़ी दरकने से 12 दिन पहले एक मशीनरी समेत ऑपरेटर दब गया।
विज्ञापन


मशीनरी और ऑपरेटर का शव शुक्रवार को बरामद करने में लोक निर्माण विभाग ने सफलता हासिल की। लेकिन अब पहाड़ी पूरी तरह से जर्जर हो गई है। इस कारण यहां लगातार भूस्खलन हो रहा है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग ने मांग की कि जल्द उक्त मार्ग को सुरक्षित करने के प्रयास किए जाए। जिससे यात्रियों को परेशानी न हो। वहीं, दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग ने एडवायजरी जारी करते हुए वाहन चालकों से सावधानी बरतने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि मार्ग पर मलबा गिरा था। इसे हटवाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी। उन्होंने वाहन चालकों से आह्वान किया है ैैैकि इस मार्ग से सावधानी पूर्वक गुजरें। जिससे कोई अप्रिय घटना न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed