{"_id":"5ce97048bdec22074d53cb82","slug":"155880255417-chamba-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार हिचकोले खाकर मिंधल माता दर्शन के लिए पहुंचेंगे सैकड़ों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार हिचकोले खाकर मिंधल माता दर्शन के लिए पहुंचेंगे सैकड़ों श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की ऐतिहासिक मिंधल माता यात्रा शुरू होने के लिए चार दिन शेष रह गए हैं। लेकिन संसारी नाला से लेकर मिंधल तक जाने वाली सड़क का मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है। इस सड़क की मरम्मत का जिम्मा बॉर्डर रोड संगठन (बीआरओ) का है। मगर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। बावजूद इसके मार्ग को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। यहां दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर और पंजाब से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। जिन्हें अब हिचकोले खाकर ही माता के दर्शन करने पड़ेंगे।
गौरतलब है कि पांगी मिंधल यात्रा पिछले 16 सालों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। लेकिन सड़क को दुरुस्त रखने में बीआरओ पूरी तरह नाकाम रहा है। स्थानीय निवासी मान सिंह, राकेश, अजय, सुरेश, किशन चंद, टेक राम, रोहित, संजय, मान चंद, मोहित, सतीश, देवराज, रोशन राणा, विनोद और अक्षय ने बताया कि बीआरओ की टीम मार्ग को चौड़ा करने का कार्य कर रही है। लेकिन मार्ग की हालत खस्ता बनी हुई है।
इस कारण श्रद्धालुओं को हर बार परेशानियां उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि सड़क पर पड़े गड्ढे किसी भी समय हादसे को अंजाम दे सकते हैं। लोगों ने बीआरओ टीम से मांग की है कि जल्द मार्ग को दुरुस्त किया जाए। जिससे श्रद्धालुुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मिंधल माता यात्रा कमेटी संयोजक पृथी सिंह शर्मा ने बताया कि इस बारे में स्थानीय प्रशासन को भी अवगत करवा चुके हैं। बावजूद इसके कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। जिला प्रशासन से भी पत्राचार किया जा चुका है।