{"_id":"5c47476bbdec22735f52dc90","slug":"151548175211-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याणा में नहीं खुल पाया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याणा में नहीं खुल पाया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सुरंगाणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के तहत ग्राम पंचायत ब्याणा के ग्रामीण आज भी स्वास्थ्य सुविधा से महरूम हैं। पंचायत के समीप कोई भी स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो इस बारे वह कई बार स्वास्थ्य विभाग से आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक इस मामले को लेकर कोई भी पहल होती नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र के नेताओं पर भी अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि चुनावों के दौरान यहां नेता वोट मांगने चले आते हैं। लेकिन क्षेत्र की मांगों को पूरा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाते। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
ब्याणा पंचायत के सुरंगाणी, जड्डू, कंदला, कैला, मदलाई, कमोता, खमोट और हथनी की आबादी करीब तीन हजार है। मगर स्वास्थ्य सेवाएं यहां पर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों को 22 किलोमीटर का सफर तय कर स्वास्थ्य केंद्र सुंडला या फिर सलूणी जाना पड़ रहा है। रमेश कुमार, अजय कुमार, रेखा कुमारी, बशीर मोहम्मद, असलम मोहम्मद, मान सिंह, मीनाक्षी, चमन सिंह, सपना और पवन कुमार का कहना है कि ग्रामीणों को सर्दी जुकाम होने पर भी काफी दूरी उपचार के लिए तय करनी पड़ती है। सरकार को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। मगर अभी तक सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि जल्द पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए। जिससे उन्हें भरपूर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।
इनसेट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा ने बताया कि लोग इस बारे में प्रस्ताव पारित कर दें। इसे स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।