फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बजट के बावजूद नहीं हो पाया शहर में पार्किंग स्थल का निर्माण

बजट के बावजूद नहीं हो पाया शहर में पार्किंग स्थल का निर्माण

Sat, 14 Oct 2017 05:30 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
बजट के बावजूद नहीं हो पाया शहर में पार्किंग स्थल का निर्माण

अमर उजाला ब्यूरो, चंबा। खत्री सभा की बैठक शनिवार को जिला मुख्यालय में हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष नरेंद्र पुरी ने की। बैठक में शहर के ज्वलंत मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान शहर में पार्किंग समस्या के बारे में विचार विमर्श किया गया। सभा का कहना है कि चंबा शहर में पार्किंग का अभाव होने के चलते खासकर मेडिकल कॉलेज के समीप काफी परेशानी लोगों को उठानी पड़ती है।

विज्ञापन

 

सभा का कहना है कि पार्किंग के लिए बजट का भी प्रावधान हो चुका है, लेकिन अभी तक इस बजट का प्रयोग नहीं किया गया है। इसके चलते शहर में पार्किंग स्थलों के अभाव के चलते जाम लग रहा है। बैठक में चंबा से करिया तक मुद्रिका बस सेवा को लेकर भी चर्चा की गई। सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि पहले चंबा से करियां तक मुद्रिका बस सेवा का प्रावधान था। अब नए बस स्टैंड का निर्माण होने के बाद यह सुविधा समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन

 

इसके चलते मरीजों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले हरदासपुरा से चंबा का किराया तीन रुपये था, लेकिन अब हरदासपुरा से भरमौर चौक तक किराया तीन रुपये से बढ़ाकर पांच रुपये कर दिया गया है। भरमौर चौक से चंबा तक का किराया भी तीन रुपये कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे में चंबा तक पहुंचने के लिए लोगों को आठ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। सभा के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि पुराने बस स्टैंड से हरदासपुरा, मुगला और करियां तक मुद्रिका बस सेवा शुरू की जाए तथा न्यूनतम किराया भी निर्धारित किया जाए। बैठक में संजीव धवन, सुरिंद्र विज, शिवदत्त दियोड़, यदू चौणा, चेतन मरवाह, सुदर्शन नैयर, मेजर एससी नैयर, योगराज पुरी, कर्ण सिंह पुरी, अशोक विज समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed