{"_id":"62964afb7db11c6fe64a47be","slug":"15-km-running-for-treatment-chamba-news-sml4106620140","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के लिए लगानी पड़ रही 15 किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के लिए लगानी पड़ रही 15 किमी की दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहुंता (चंबा)। उपमंडल सिहुंता के तहत ग्राम पंचायत कामला के ग्रामीण स्वास्थ्य लाभ के लिए भटकने को मजबूर हैं। हालात यह हैं कि ग्रामीण पांच किलोमीटर का सफर तय कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोट या फिर 15 किमी का सफर तय कर सिविल अस्पताल चुवाड़ी जाने के लिए मजबूर हैं।
ऐसे में ग्रामीणों को स्वास्थ्य उपचार के लिए काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पांच सालों से वे सरकार और प्रशासन से स्वास्थ्य केंद्र खोलने का आग्रह कर रहे हैं लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में रोष है। स्वास्थ्य केंद्र न होने से पंचायत की करीब दो हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों रोशन लाल, अमित कुमार, सूरज सिंह, विमला देवी, राजेश कुमार, पवन कुमार, प्रकाश चंद, रणवीर सिंह, सुरेश कुमार, मिथुन कुमार आदि का कहना है कि एक तरफ सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के दावे करती है लेकिन आज दिन तक पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र का प्रावधान नहीं कर पाई है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान नेता लोगों से स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा करते हैं लेकिन चुनाव जीत जाने के बाद स्वास्थ्य केंद्र का मसला भूल जाते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द कामला पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए। विधायक बिक्रम सिंह जरयाल का कहना है कि इसके बारे में जानकारी है। कहा कि पंचायत प्रस्ताव दे तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष मामला उठाया जाएगा।