फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   प्रसूति वार्ड में दो घंटे नदारद रहा डॉक्टर, गर्भवति महिलाएं हुई परेशान

प्रसूति वार्ड में दो घंटे नदारद रहा डॉक्टर, गर्भवति महिलाएं हुई परेशान

Mon, 21 Jan 2019 09:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
प्रसूति वार्ड में दो घंटे नदारद रहा डॉक्टर, गर्भवति महिलाएं हुई परेशान
प्रसूति वार्ड में डॉक्टर नहीं होने से गर्भवती महिलाएं हुईं परेशान
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने दूसरे डॉक्टर को तैनात कर समस्या का किया समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज के प्रसूति वार्ड में दो घंटे तक डॉक्टर नहीं होने से से गर्भवती महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ी। महिलाओं की बढ़ती हुई भीड़ को देख स्टाफ नर्सों ने चिकित्सा अधीक्षक को समस्या के बारे में अवगत करवाया। चिकित्सा अधीक्षक ने महिलाओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए दूसरे डॉक्टर को प्रसूति वार्ड में तैनात किया। इसके बाद कहीं जाकर महिला मरीजों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे से एक बजे तक प्रसूति वार्ड में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। जबकि गर्भवती महिलाएं चेकअप करवाने के लिए वार्ड के बाहर बैंच में बैठ कर डॉक्टर के आने का इंतजार करती रहीं। इस वजह से कई दूर दराज की महिलाओं को बिना चेकअप करवाए ही घर लौटना पड़ा। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि प्रसूति वार्ड में डॉक्टर के अचानक जाने से थोड़ी देर के लिए समस्या पैदा हुई थी। लेकिन बाद में समस्या का समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed