{"_id":"5abb9f5b4f1c1be7298b4582","slug":"141522245467-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को लावारिस छोड़ने पर पशु मालिकों पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं को लावारिस छोड़ने पर पशु मालिकों पर होगी एफआईआर
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
cow
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पशुओं को लावारिस छोड़ने वाले पशु मालिकों पर अब प्रशासन की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इस बारे में एसडीएम चंबा दीप्ती मंढोत्रा ने निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि शहर में वर्तमान में तीन गोसदन चल रहे हैं।
इसके साथ ही अन्य गोसदनों को भी चलाने के प्रयास प्रशासन ने शुरू किए हैं। इसके अलावा समाज सेवी संस्थाएं आगे आएं। इससे गोसंवर्धन हो सके। बुधवार को एसडीएम कार्यालय में बैठक का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता एसडीएम चंबा दीप्ती मंढोत्रा ने की। बैठक में गोसंवर्धन के मुद्दे को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम चंबा ने कहा कि अकसर देखा गया है कि कुछ लोग अपने पशुओं को लावारिस छोड़ देते है।
विज्ञापन
इसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने हाल ही में जुर्माना भी ऐसे पशु मालिकों पर किया है। बावजूद इसके लोग अभी भी पशुओं को लावारिस छोड़ रहे हैं।
इस मामले को लेकर बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर कोई पशु मालिक पशुओं को लावारिस सड़कों पर छोड़ता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एफआईआर करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि लावारिस पशुओं की समस्या को हल करने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। गोसंवर्धन के मसले को लेकर एसडीएम चंबा ने कहा कि प्रशासन आगामी समय में अन्य गोसदनों को भी कार्यान्वित करेगा। इसके लिए उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं से भी आगे आने का आह्वान किया है।