फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   14 accused in assault case sent on three-day police remand

Chamba News: मारपीट मामले में 14 आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे

Sun, 16 Nov 2025 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 16 Nov 2025 06:25 AM IST
विज्ञापन
14 accused in assault case sent on three-day police remand
न्यायालय
विज्ञापन

सुराड़ा मोहल्ले में दो गुटों में मारपीट के बढ़ा तनाव
आरोपियों से पूछताछ के बाद हो सकती हैं और गिरफ्तारियां
बख्तरबंद बस के जरिये न्यायालय पहुंचाए गए सभी आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सुराड़ा मोहल्ले में दो गुटों की मारपीट के मामले में शनिवार को 14 आरोपियों को पुलिस ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल की अदालत में पेश किया। जहां से आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
मामले में जल्द ओर भी गिरफ्तारियां होने की पुलिस अधिकारी बात कह रहे हैं। शनिवार दोपहर बाद आरोपियों को बख्तरबंद बस में कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय लाया और वापस ले जाया गया। 12 नवंबर को शहर के कुछ युवकों पर बुधवार देर शाम बिना नंबर की बाइकों पर डंडे, तेजधार हथियार लहराते हुए सुराड़ा निवासी युवक को बाइक से टक्कर मारकरचोटिल करने के आरोप लगे। साथ ही लड़कों पर ईष्टदेव को गालियां देने के भी आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

इसकी भनक लगते ही लोगों की भीड़ पुलिस चौकी पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार करने, उनके हवाले करने की मांग पर अड़ गए। जैसे-तैसे पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारियां करने का आश्वासन देकर मामला सुबह तक शांत करवाया। शुक्रवार को पूरा दिनभर लोगों की भीड़ ने पुलिस चौकी की घेराबंदी कर रखी। इसके बाद शहर के प्रबुधजनों, व्यापार मंडल प्रधान समेत अन्य लोगों को मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारियों संबंधी आश्वासन देकर 48 घंटे का समय मांगा। तब जाकर लोग अपने घरों को वापिस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की शिनाख्त के आधार पर पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तारियां की। पकड़े गए आरोपियों में युवा से लेकर 40 साल तक का व्यक्ति शामिल हैं। शनिवार को न्यायालय ने 14 आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस अब आरोपियों से मामले की जड़ तक पहुंचने और मामले में अन्य संलिप्त लोगों की शिनाख्त को लेकर भी पूछताछ करेगी। पकड़े गए तीन लोगों पर इस पूरे प्रकरण को अमलीजामा पहनाने का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। उधर, एएसपी चंबा हितेश लखनपान ने बताया कि लड़कों के दो गुटों में मारपीट के मामले में धरे गए 14 लोगों को न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। मामले में ओर भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed