{"_id":"59eb89764f1c1b76678b6a9d","slug":"131508608374-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल सेमिफाइनल में राजनगर ने पुखरी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल सेमिफाइनल में राजनगर ने पुखरी को हराया
Sat, 21 Oct 2017 11:29 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
चम्बा फटाफट
सुल्तानपुर छिंज मेले के दौरान आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। सुल्तानपुर छिंज मेला कमेटी की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता एक दर्जन टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मसरूंड और पुखरी के बीच में खेला गया। इसमें पुखरी की टीम विजेता रही। जबकि दूसरा मुकाबला मैहला और कियाणी के बीच में हुआ। इसमें मैहला की टीम ने बेहतर प्रदर्शन के दम पर जीत दर्ज की। वहीं तीसरा मुकाबला राजनगर और चंबी के बीच में हुआ। यह मैच काफी दिलचस्प रहा। मैच के आखिरी तक दोनों टीमों के स्कोर बराबरी पर थे। अंतिम दौर में राजनगर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। चौथा मैच धांगणी और राजपुरा के बीच में खेला गया। इसमें राजपुरा की टीम विजेता बनीं। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइन मैच राजनगर और पुखरी के बीच में हुआ। इसमें राजनगर की टीम ने पुखरी को पछाड़ते हुए फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच राजपुरा और कियाणी के बीच में हुआ। इसमें कियाणी की टीम विजयी रही। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच राजपुरा और कियाणी के बीच खेला जाएगा। प्रेस सचिव संजय कुमार ने बताया कि रविवार को महा दंगल का भी आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के नामी पहलवान कुश्ती में दमखम दिखाएंगे। लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर इसमें बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और विजेता पहलवानों और टीमों को सम्मातिन करेंगे। उन्होंने चंबा वासियों ने आग्रह किया है कि वे भारी से भारी संख्या में महादंगल में उपस्थिति दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।