फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी में नहीं हो रहे ऑपरेशन

मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी में नहीं हो रहे ऑपरेशन

Mon, 16 Oct 2017 10:30 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी में नहीं हो रहे ऑपरेशन
file photo - फोटो : file photo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
जिले की छह लाख की आबादी को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने वाले मेडिकल कॉलेज चंबा में रात के समय इमरजेंसी में ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा में एनीस्थीसिया का एक ही चिकित्सक है। रात में मेडिकल कॉलेज में पहुंचने वाले इमरजेंसी केस को चिकित्सक न चाहते हुए भी टांडा मेडिकल कॉलेज या फिर पीजीआई रेफर करने को विवश हैं।
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में बेहोशी का एक ही डॉक्टर तैनात है। किसी कारणवश एनास्थीसिया का डॉक्टर छुट्टी पर हो तो उस दिन कोई भी ऑपरेशन अस्पताल में नहीं किया जाता। चाहे कितनी भी इमरजेंसी क्यों न हो।
विज्ञापन


मरीज को अस्पताल से रेफर किया जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय होती है, क्योंकि रात को एनास्थीसिया का डॉक्टर अस्पताल में नहीं होता। कई मर्तबा रात को सीरियस केस अस्पताल में आता है। अगर ऑपरेशन जरूरी है तो भी उसके टांडा रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले देर रात को एक गर्भवती महिला को प्रसूति के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया था। आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉक्टर ने महिला की जांच की। ऑपरेशन जरूरी था, लेकिन अस्पताल में एनास्थीसिया का डॉक्टर नहीं था। इस कारण उसका ऑपरेशन नहीं हो पाया और तीमारदार महिला को निजी अस्पताल ले गए।

......
एक और डॉक्टर की तैनाती के लिए भेजा पत्र : विनोद शर्मा
मेडिकल कॉलेज चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि अस्पताल में बेहोशी का एक ही डॉक्टर तैनात है। इसकी वजह से रात को एमरजेंसी में ऑपरेशन करने में परेशानी हो रही है। बेहोशी का अन्य डॉक्टर तैनात करवाने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed