फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   13 corona case in chamba with 7 ciasf jawan

चंबा में सात सीआईएसएफ जवान सहित 23 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 12 Aug 2020 05:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
13 corona case in chamba with 7 ciasf jawan
चंबा। सात अगस्त को लंबित साठ सैंपलों में 23 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें सात सीआईएसएफ जवान भी शामिल है। चिंता की बात यह है कि कुल मामलों में धड़ोग के 13 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पूरे शहर और अन्य क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। जिले में पिछले सात दिनों से लगातार बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार जो 23 केस कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसमें दस पॉजिटिव किहार ब्लॉक से संबंधित हैं। जबकि 13 केस पुखरी ब्लॉक (चंबा शहर) से संबंधित हैं। कोरोना पॉजिटिव निकले लोगों को स्वास्थ्य विभाग कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करने में जुटा है।
विज्ञापन

किहार ब्लॉक में 19 वर्षीय लड़का कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह तमिलनाडु से चंबा लौटा था। इसके अलावा खैरी निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य विभाग इसका यात्रा इतिहास जुटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन खैरी में पांगी से लौटा पुलिस जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इतना ही नहीं खैरी में सीआईएसएफ के सात जवान कोरोना संक्रमित निकले हैं। इन सभी जवानों का यात्रा इतिहास है। इसकी वजह से ये होम और संस्थागत क्वारंटीन में थे। वहीं, चंबा शहर के धड़ोग मोहल्ले में 13 और लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
इससे शहरवासियों समेत प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर संपर्क में आए इन लोगों के सैंपल एकत्रित किए। इन्हें जांच को पीसीआर लैब में भेजा था।
लैब से रिपोर्ट बुधवार को पहुंची। इसमें उपरोक्त 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अभी तक 253 केस कोरोना संक्रमितों के सामने आ चुके हैं। इसमें वर्तमान समय में 143 केस सक्रिय मामले हैं वहीं, 110 संक्रमित लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि सात अगस्त को जांच को भेजे सैंपलों में साठ की रिपोर्ट आना बाकी थी। इसमें 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी लोगों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed