फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   12 vehicle impound by police in chamba

कर्फ्यू उल्लंघन पर 15 वाहन किए जब्त, बिना लाइसेंस पर काटे बीस चालान

Sun, 03 May 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
12 vehicle impound by police in chamba
चंबा। कर्फ्यू ढ़ील के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। इस दौरान जिला पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर की नाकाबंदी के दौरान 12 वाहनों को जब्त किया गया है। जबकि बीस वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। इसमें बिना लाइसेंस और हेल्मेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई से चालकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद कर्फ्यूू ढील की अनुपालना और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसना है। वहीं, दूसरी तरफ जिला पुलिस की ओर से कर्फ्यू ढील के दौरान हरदासपुरा चौक, जीरो प्वाइंट, शीतला पुल, सुल्तानपुर, बालू, परेल और भद्रम में भी नाकाबंदी की गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से कर्फ्यू में ढील का समय 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। मगर इस छूट के दौरान कई लोग बिना वजह वाहन दौड़ा रहे हैं। इनके खिलाफ नाकाबंदी पर तैनात टीम कड़ी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed