फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   12 TGT teachers of Chamba will be regular

Chamba News: नियमित होंगे चंबा के 12 टीजीटी अध्यापक

Sat, 30 Sep 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 30 Sep 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
12 TGT teachers of Chamba will be regular
चंबा। जिला चंबा के 12 टीजीटी अध्यापकों को जल्द नियमितीकरण का तोहफा मिलेगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने दो साल की अवधि बतौर अनुबंध पूरा करने पर इन शिक्षकों के विवरण निदेशालय भेजे हैं।
विज्ञापन

विवरण की जांच के बाद निदेशालय की ओर से नियमितीकरण के आदेश जारी किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों से इस माह दो साल की अवधि पूरा करने वाले टीजीटी अध्यापकों के नाम मांगे थे। स्कूलों से 12 शिक्षकों के नाम भेजे गए। अब निदेशालय इन आवेदनों की जांच करेगा और नियमितीकरण के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्व भाजपा सरकार ने अनुबंध अवधि को कम कर दो साल कर दिया था। इससे पहले अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए तीन साल की शर्त निर्धारित थी। सरकार के इस फैसले से हजारों अनुबंध कर्मचारियों को लाभ मिला। कर्मचारियों को नियमित होने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि 12 टीजीटी अध्यापकों के विवरण निदेशालय भेजे गए हैं। कहा कि इन शिक्षकों ने दो साल की शर्त को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed