फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   12 shopkeepers fined Rs 7,000 for challan tax

Chamba News: 12 दुकानदारों, फड़ी वालों के चालान कर वसूला 7,000 रुपये जुर्माना

Tue, 30 May 2023 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
12 shopkeepers fined Rs 7,000 for challan tax
चंबा। शहर के 12 दुकानदारों, फड़ीधारकों के नगर परिषद चंबा के सेनिटरी सुपरवाइजर और टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान चालान कर सात हजार रुपये जुर्माना वसूला। नगर परिषद चंबा के कर्मचारियों की इस कार्रवाई से सड़क पर दुकानदारी सजाने वालों में हड़कंप मच गया है। इसके अलावा नप चंबा की टीम ने सफाई कर्मचारियों को कूड़ा-कर्कट न देने वाले शहरवासियों को भी चेताया गया। साथ ही उन्हें चेताया गया कि दोबारा सड़क पर दुकानदारी सजाने पर उनका सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। गौर रहे कि शहर की सड़कें आए दिन सिकुड़ती जा रही हैं। सड़कों के किनारों पर बढ़ता अतिक्रमण इसकी वजह है। इस संबंध में बाकायदा जिला प्रशासन और नगर परिषद चंबा के पास भी कई शिकायतें पहुंची हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर मंगलवार को सेनिटरी सुपरवाइजर की अगुवाई में नप चंबा की टीम ने शहर का औचक निरीक्षण कर सड़क पर दुकानदारी सजाने वालों के चालान कर जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

सेनिटरी सुपरवाइजर निखिल कुमार ने बताया कि शहर की सड़कों पर रेहड़ी-फड़ी और दुकानदारी सजाने वाले 12 लोगों के चालान कर सात हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed