फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   12 people positive together in Lakkarmandi, village sealed

लक्कड़मंडी में एकसाथ 12 लोग पॉजिटिव, गांव सील

Tue, 24 Aug 2021 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
12 people positive together in Lakkarmandi, village sealed
12 people positive together in Lakkarmandi, village sealed
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी क्षेत्र के तहत गांव लक्कड़मंडी में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को एकसाथ 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। वर्तमान में अब इसी गांव में 22 लोग संक्रमित हो चुके हैं। गांव में सबसे पहले एक व्यक्ति पॉजिटिव आया। उसके बाद विभाग ने प्राइमरी कांटेक्ट की सूची तैयार की और बीते दिनों नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, मंगलवार को 12 लोग और पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के मामले बढ़ने से उपमंडलीय प्रशासन ने पहले ही गांव को कंटेनमेंट जोन बना रखा है। मंगलवार को तहसीलदार डलहौजी राजेश जरयाल की अगुवाई में टीम ने संक्रमितों को घरों में आइसोलेट किया। गौरतलब है कि जिले में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि, लोगों को प्रशासन जागरूक भी कर रहा है लेकिन लोग कोरोना नियमों की सही तरीके से पालना नहीं कर रहे हैं। एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया कि लक्कड़मंडी में मंगलवार को 12 नए कोरोना के मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि विभाग ने उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed