फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   गुस्साए कारोबारियों ने दो घंटे होली-न्याग्रां सड़क पर किया चक्का जाम

गुस्साए कारोबारियों ने दो घंटे होली-न्याग्रां सड़क पर किया चक्का जाम

Wed, 27 Mar 2019 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
गुस्साए कारोबारियों ने दो घंटे होली-न्याग्रां सड़क पर किया चक्का जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

होली (चंबा)। होली-न्याग्रां मार्ग पर बुधवार सुबह दस बजे व्यापार मंडल होली और स्थानीय दुकानदारों ने दो घंटे तक चक्का किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारी और दुकानदार सितंबर माह में होली बाजार में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई सड़क के दुरुस्त नहीं होने से नाराज हैं। कारोबारियों के प्रदर्शन से करीब दो घंटों तक होली-न्याग्रां सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दुकानदार और व्यापारी इस मांग पर अड़े थे कि प्राथमिकता के आधार पर होली बाजार में क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करवाई जाए। इसके बाद नायब तहसीलदार होली, पुलिस और लोनिवि के अधिकारी मौके पर पहुंचे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और दुकानदारों की मांग को सुनने के बाद इसे जल्द ही मार्ग को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद दोपहर बारह बजे के करीब होली-न्याग्रां मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो पाया।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि सितंबर 2018 को हुई बारिश के कारण होली बाजार के पास होने वाले भूस्खलन से जहां सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके साथ ही दुकानों को भी नुकसान झेलना पड़ा था। होली व्यापार मंडल के प्रधान राकेश कुमार, सुरेश कुमार और राजकुमार ने बताया कि सात माह का समय बीत जाने के बाद अभी तक संबंधित विभाग भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को दुरुस्त करवाने नाकामयाब रहा है। हालांकि, इस बारे में कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग भी उठाई जा चुकी है। ऐसे में व्यापार मंडल होली और स्थानीय दुकानदारों ने विभागीय लेट लतीफी से खिन्न होकर बुधवार सुबह होली-न्याग्रां मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। दो घंटों तक चक्का जाम रहने की सूरत में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार नायब तहसीलदार होली, पुलिस जवानों और लोनिवि अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और लोगों को जल्द मार्ग दुरुस्त करवाने के आश्वासन देने के बाद ही कारोबारी मार्ग से हटे। नायब तहसीलदार होली रोशन लाल ने बताया कि होली-न्याग्रां मार्ग पर दुकानदारों ने बुधवार सुबह चक्का जाम किया। दुकानदार होली बाजार में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को दुरुस्त करवाने की मांग पर अड़े थे। उन्हें जल्द मार्ग को दुरुस्त करवाने के आश्वासन अधिकारियों को दिए है। इसके बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed