फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   श्रम नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली जल विद्युत परियोजनाओं पर श्रम विभाग तलख

श्रम नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली जल विद्युत परियोजनाओं पर श्रम विभाग तलख

Sun, 18 Mar 2018 10:06 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
श्रम नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली जल विद्युत परियोजनाओं पर श्रम विभाग तलख
- फोटो : Demo pic

सुभाष कुुमार अग्निहोत्री

विज्ञापन

चंबा।
श्रम नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली चार विद्युत परियोजनाओं को श्रम विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। जिले में निर्माणाधीन और कार्यान्वित जल विद्युत परियोजना प्रबंधनों की ओर से श्रम नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियों पर श्रम विभाग तल्ख हो गया है।

श्रम विभाग ने इसको लेकर जिले की चार जल विद्युत परियोजना प्रबंधनों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में विभाग ने संबंधित परियोजना प्रबंधन को 15 दिनों में रिकॉर्ड मिली खामियों को दूर कर तलब किया है। विभाग ने साफ किया है कि यदि जल विद्युत परियोजना प्रबंधन खामियों को दूर नहीं करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। श्रम विभाग की ओर से जलविद्युत परियोजना प्रबंधनों के खिलाफ उठाए कदम की भनक लगते ही अन्य जल विद्युत परियोजना प्रबंधनों में भी हड़कंप मच गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि श्रम विभाग चंबा के पास परियोजना प्रबंधनों की ओर से श्रम नियमों का उल्लंघन करने की कई शिकायतें आई हैं। इनके आधार पर श्रम अधिकारी ओर श्रम निरीक्षक ने 160 मेगावाट क्षमता की होली-बजोल जल विद्युत परियोजना, 70 मेगावाट क्षमता की एलएनटी भरमौर, गैमन, और साहो हाइड्रो प्रोजेक्ट में दबिश दी गई। इस दौरान जल विद्युत परियोजना प्रबंधन की ओर से श्रम नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं की तफ्तीश की गई। साथ ही विभागीय अधिकारियों ने रिकॉर्ड भी जांचा। जांच के दौरान रिकॉर्ड में काफी खामियां पाई गईं। श्रम विभाग ने अब चारों जल विद्युत परियोजना प्रबंधनों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में श्रम विभाग ने 15 दिनों के भीतर जल विद्युत परियोजना प्रबंधनों को खामियों को दूर कर चंबा स्थित विभागीय कार्यालय में पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर कार्रवाई
श्रम अधिकारी चंबा आरके शर्मा ने बताया कि श्रम नियमों की उल्लंघन की शिकायतें मिली हैं। इसके आधार पर जलविद्युत परियोजनाओं में दबिश दी। रिकॉर्ड में काफी खामियां पाई गई हैं। इसी के तहत चारों जल विद्युत परियोजनाओं को नोटिस जारी किए गए हैं। अब 15 दिनों के भीतर जल विद्युत परियोजनाओं को इन खामियाें को दूर कर रिकॉर्ड सहित विभागीय कार्यालय चंबा में तलब किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed