{"_id":"5a1d972e4f1c1bce408b9b6a","slug":"11511888686-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा मेडिकल कॉलेज के कैजुअल्टी के पास बनेगा नया पर्ची काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा मेडिकल कॉलेज के कैजुअल्टी के पास बनेगा नया पर्ची काउंटर
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अब मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। मरीजों की सुविधा को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने पर्ची काउंटर को आपातकालीन विभाग के पास स्थानांतरित करने का फैसला लिया है। सात दिनों के भीतर पर्ची काउंटर यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। नए पर्ची काउंटर में तीन कंप्यूटर स्थापित किए जाएंगे। इसमें एक कैश काउंटर होगा। यहां पर मरीज अस्पताल से जुड़ी सभी फीस जमा करवा पाएंगे। जबकि दो काउंटरों में पर्चियां बनाई जाएगी। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को पर्ची काउंटर शिफ्ट करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, चिकित्सा अधीक्षक और अन्य स्टाफ ने आपातकालीन विभाग के पास जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर पर्ची काउंटर के लिए स्थान भी चयनित कर लिया है। नया पर्ची काउंटर बनाने को लिए बुधवार से यहां कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद मरीजों को पर्ची बनाने के लिए लंबी कतारों से निजात मिलेगी। तीन कंप्यूटरों में तीन डाटा एंट्री ऑपरेटर तैनात रहेंगे। जोकि सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की पर्चियां बनाएंगे। इससे पहले मरीजों को पर्ची बनाने के लिए घंटों लाइनों में खड़ा होना पड़ता था। इसकी वजह यह थी कि पुराने पर्ची काउंटर में एक ही कंप्यूटर की व्यवस्था है। इसके चलते पर्ची बनाने में काफी समय लगता है। मगर अब ऐसा नहीं होगा। मेडिकल कॉलेज में हर रोज 400 से 500 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए आते हैं। इस वजह से यहां पर्ची बनाने के लिए लंबी लाइनें लगती हैं। इसी समस्या को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने नया काउंटर स्थापित करने का फैसला लिया है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर की सुविधा
नए पर्ची काउंटर में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए अलग से काउंटर बनाया जाएगा। यहां पर वरिष्ठ नागरिक अपनी पर्ची आसानी से बना पाएंगे। वरिष्ठ नागरिक काउंटर में अन्य किसी भी मरीज को पर्ची बनाने की अनुमति नहीं होगी। इस सुविधा के बाद वरिष्ठ नागरिकों को पर्ची बनाने के लिए भीड़ में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
जल्द शुरू हो जाएगा नया पर्ची काउंटर: डॉ. अनिल ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ अनिल ओहरी ने बताया कि अस्पताल में नया पर्ची काउंटर बनाया जाएगा। इसमें तीन कंप्यूटरों पर डाटा एंट्री ऑपरेटर मौजूद रहेंगे। यह सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की पर्चियां बनाएंगे। एक सप्ताह के भीतर नया पर्ची काउंटर बन कर तैयार हो जाएगा।