{"_id":"5a1d972c4f1c1bd0408b996c","slug":"11511888684-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकरी पंचायत के लिए बस सेवा की जाए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकरी पंचायत के लिए बस सेवा की जाए बहाल
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
HRTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्राम पंचायत टिकरी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त सुदेश मोख्टा से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई स्थानीय पंचायत प्रधान अंजना कुमारी ने की। प्रतिनिधिमंडल ने हमल-मसरुंड-टिकरी रूट पर एचआरटीसी बस सेवा को दोबारा शुरू करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रूट पर सरकारी बस पिछले चार सालों से चल रही थी। मगर अब एचआरटीसी प्रबंधन ने बस सेवा को बंद कर दी है। इसके चलते स्थानीय लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पंचायत के लिए अन्य कोई भी बस सेवा नहीं है। इसके चलते लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल उपप्रधान ओम प्रकाश, दिलीप सिंह राणा, परस राम, मान सिंह, धर्म सिंह, चिंता देवी, केहर सिंह और धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी बस सेवा न होने के चलते स्थानीय लोगों को टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की है कि जल्द उक्त रूट पर सरकारी बस सेवा शुरू की जाए।