फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सदर विधायक का कटा टिकट, पवन नैयर को दिया भाजपा ने मौका

सदर विधायक का कटा टिकट, पवन नैयर को दिया भाजपा ने मौका

Wed, 18 Oct 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
सदर विधायक का कटा टिकट, पवन नैयर को दिया भाजपा ने मौका
महासंग्राम 2017, गुजरात विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
चंबा। आगामी विस चुनावों को लेकर जिला चंबा के पांचों विस क्षेत्रों से चंबा सदर के विधायक का टिकट कट गया। जबकि चुराह व भटियात विस क्षेत्र के विधायक आगामी चुनाव लड़ेंगे।सदर विधायक बीके चौहान ने दो बार भाजपा की टिकट पर जीत दर्ज की थी। लेकिन, अब चंबा सदर से दो बार कांग्रेसी टिकट पर वर्ष 2007 व 2012 में विस चुनाव लड़ चुके पवन नैयर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


पवन नैयर बेशक दो विस चुनाव लड़े हों। लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया है। कांग्रेस टिकट पर 2012 का विस चुनाव लड़ने वाले पवन नैयर बगावत के चलते 1934 मतों से हार गए थे। वहीं डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2012 का चुनाव लड़ चुकी रेणू चड्ढा के बजाय जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर को टिकट मिली है। डलहौजी की टिकट के तलबगारों की सूची में मनोज चड्ढा भी शामिल थे। इसके अलावा चुराह विस क्षेत्र से वर्तमान विधायक हंसराज व भटियात विस क्षेत्र के वर्तमान विधायक विक्रम जरियाल चुनाव लड़ेंगे। भरमौर विस क्षेत्र से भाजपा नेता जिया लाल कपूर आगामी विस चुनावों में भाजपा प्रत्याशी रहेंगे। गौरतलब है कि पिछले करीब पांच दिनों से भाजपा की सूची जारी होने की चर्चाएं थीं। लेकिन, बुधवार को दिवाली से ठीक एक दिन पहले भाजपा हाईकमान ने सूची जारी की है। ऐसे में अब दिवाली पर्व से ही प्रचार शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा टिकट के लिए ये थे लाइन में
सदर विधायक बीके चौहान, चंबा सदर से डॉ. डीके सोनी, भाजपा नेता उमेश वैद्य, भरमौर विस क्षेत्र से डॉ. जनक राज, ललित ठाकुर, चुराह से नरेश रावत, भटियात से डॉ. चमन चौहान, सतपाल ठाकुर, अशोक कुमार बकारिया, डलहौजी से मनोज चड्ढा, रेणू चड्ढा की भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने की उम्मीद टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed