{"_id":"59e798ba4f1c1b6e548b7f18","slug":"11508350138-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल इंडिया एंप्लाइज एंड वर्कर कौंसिल का महाअधिवेशन संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल इंडिया एंप्लाइज एंड वर्कर कौंसिल का महाअधिवेशन संपन्न
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। ऑल इंडिया एंप्लाइज एंड वर्कर कौंसिल का महाअधिवेशन करियां में हुआ। इसकी अध्यक्षता वर्ल्ड फेडरेेशन ऑफ ट्रेड यूनियन के उप महासचिव कामरेड एच महादेवन ने की।अधिवेशन में एनएचपीसी की विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सभी प्रतिनिधियों ने मांग करते हुए एक मत में कहा कि पांगी वैली में बहने वाली चंद्रभागा नदी पर प्रस्तावित परियोजनाओं का निर्माण एनएचपीसी को सौंपा जाए।
कामरेड एच महादेवन ने कहा कि करूणामूलक आधार पर नौकरी देने वाली पुरानी स्कीम को लागू किया जाए। यूनियनों द्वारा वेज संबंधी मांगों पर शीघ्र वार्ता शुरू की जाए। एनएचपीसी में विभिन्न श्रेणियों के श्रमिकों की भर्ती की जाए। उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुसार ठेका मजदूरों को सामान कार्य के लिए सामान वेतन दिया जाए। उन्हें नियमित नौकरी प्रदान की जाए। उनके ईपीएफ का पूरा ब्यौरा उन्हें उपलब्ध करवाया जाए।
बैठक में कौंसिल की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें एच महादेवन को प्रधान, टीआर भारद्वाज को कार्यकारी अध्यक्ष, सुरेश कुमार शर्मा, देवेश शर्मा, शिव प्रकाश, जोगिंद्र सिंह व कमलेश कुमारी को उपप्रधान, भगवान को महासचिव, ओम प्रकाश शर्मा को अतिरिक्त महासचिव, नंदलाल भारद्वाज को वित सचिव, महिंद्र सिंह ठाकुर, जय किशन धीमान, कर्म चंद ठाकुर, मनोहर सिंह, एलएस चंबयाल, अशोक कुमार राठौर को सदस्य चुना गया।